दोस्तों आज आप सोच रहे होंगे, कि यह मैंने कौन सी औषधि के बारे में बताना शुरू कर
दिया। लेकिन यकीन मानिए यह भी एक औषधि ही है। क्योंकि हर किसी के मन में एक
सवाल हमेशा रहता है।
खुश रहा तो रहा जाए कैसे ?
तो दोस्तों यह एक ना दिखने वाली औषधि है। जिसे हम मुफ्त में ग्रहण कर सकते हैं। और
अपने जीवन को स्वस्थ बना सकते हैं।
आज अगर बीमारियों का सबसे बड़ा कारण है। तो वह है, तनाव, चिंता। किसी को अपने
घर की चिंता, तो किसी को अपने परिवार की, अपने बच्चों की, काम धंधे की, और भी कई
तरह की चिंताएं आज वर्तमान समय में हर दिन हर समय हम लेते रहते हैं। उससे होता क्या
है, कि वह चिंता, वह तनाव हमें एक नई बीमारी की ओर ले कर चला जाता है। और आज
की तनाव भरी जिंदगी में कोई खुश रहे तो कैसे रहे ?
यही बात मन में दिमाग में बार-बार चलती रहती है। कि इंसान खुश रहे तो कैसे रहे ?
वह तरीका क्या है।
जिससे इंसान खुश रहे, अपनी तनाव भरी जिंदगी को अपने दिमाग से अपने दिल से मन से
निकाल कर उसे एक तरफ रख दे। और अपनी निजी जिंदगी में अपनी पारिवारिक जिंदगी
में खुश रहे।
मैं जानता हूं यह प्रश्न हर किसी के मन में कभी ना कभी तो आता ही होगा कि खुश रहा तो
रहा जाए कैसे?
तो दोस्तों अगर आप भी हमेशा खुश रहना चाहते हैं। तो मैं आज आपको उसका अपने
अनुभव से एक मार्ग बताता हूं।
पहला : सब कुछ उस परमात्मा भगवान पर छोड़ दो। यह जरूरी नहीं कि दुनिया भर के
तनाव चिंताओं का भार सिर्फ आपके ऊपर ही है। इसलिए दोस्तों सबसे पहले आप अपने
मन को एकाग्र करें। और सब कुछ उस परमपिता परमात्मा पर छोड़ दे। सिर्फ एक बात मन
में दिमाग में रखनी है। कि मुझे बस अपना कर्म करना है। 'मेहनत मेरी रहमत उस
परमपिता परमात्मा की'
दूसरा : तरीका यही है, कि हमेशा ध्यान अवश्य करें। दोस्तों ध्यान करने से हमारे अंदर की
जो नेगेटिव थॉट्स है। वह हमारे अंदर से निकल जाते हैं। और हमें अपने मन में परम शांति
का अनुभव होता है। तो दिन में थोड़ा समय निकालकर व्यायाम और ध्यान अवश्य करें।
दोस्तों आज अगर जो इंसान स्वस्थ है। वही इंसान इस दुनिया का सबसे अमीर इंसान है।
सोच कर देखिए तनाव, चिंताएं जो हमारे लिए एक स्लो प्वाइजन का कार्य करते हैं। क्या
आप उसे हमेशा अपने अंदर रखना पसंद करेंगे। नहीं ना ?
तो आज से ही इन सब चीजों को अपने अंदर ज्यादा मत होने दीजिए।
दोस्तों एक कारण और है जो आज हम अपनी निजी जीवन में अक्सर देखते हैं। अगर हमारे
अंदर किसी के लिए कोई गुस्सा या कोई नाराजगी है। तो हम उस इंसान को उस बात से
परिचित नहीं करवाते। उससे होता क्या है, वही चीज तनाव बनकर हमारे ही अंदर पैदा
होना शुरू हो जाती है। जिससे उसका दुष्परिणाम हमें ही मिलता है। जिससे हमारे सेहत
पर उसका पूरा प्रभाव पड़ता है।
दोस्तों आज मैंने जो कुछ आपको बताया यह भी एक स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। क्योंकि
अगर हम तनाव मुक्त रहेंगे तो 50% बीमारियों से हम हमेशा सुरक्षित रहेंगे। इसलिए जो
चीजें मैंने आज आपको बताई है।
उन चीजों को अपने जीवन में अवश्य उतारे। जब आप खुश रहेंगे आपका चेहरा हमेशा
चमकता रहेगा। आपके अंदर एक नई ऊर्जा पैदा हो जाएगी। हर कार्य को करने में आप
कार्यशील रहेंगे। हर वक्त आप में एक नई स्फूर्ति, नई चूसती, नया जोश बना रहेगा।
TRANSLATION IN THE ENGLISH LANGUAGE: How to be happy?
Friends, today you must be thinking, that which medicine I have started
telling about this. But believe me, it is also medicine. Because there is
always a question in everyone's mind.
If you are happy then how can you be?
friends, this is an unseen medicine. Which we can get for free. And can
make your life healthy.
Today, it is the biggest cause of diseases. So that is stress and anxiety.
Some worry about our home, some about our family, our children, our
business, and many other types of worries. What happens to him is
that worry, that stress leads us to a new disease. And if someone is happy
in today's stressful life, how can he stay?
The same thing keeps going on in the mind over and over again. If a person
is happy then how can he be?
What is that method?
To make a person happy, take your stressful life out of your mind from your
heart and keep it aside. And be happy in your family life in your personal
life.
I know that this question must have come to everyone's mind at some point
or the other if you are happy then how to remain happy?
So friends if you also want to be happy always. So today let me tell you a
way out of it from my own experience.
First: Leave everything to that Supreme God. It is not necessary that the
burden of stress worries around the world is only on you. So friends,
first of all, concentrate on your mind. And leave everything to that Supreme
Father, the Supreme Soul. Only one thing has to be kept in mind. that I just
want to do my work. 'Hard work is my mercy to that Supreme Father, the
Supreme Soul'
Second: The only way is to always meditate. Friends, by meditating, on the
negative thoughts inside us. He leaves us. And we experience ultimate
peace in our minds. So take out some time in the day to do exercise and
meditation.
Friends, if the person who is healthy today. That person is the richest
person in this world. Think about the stress and worries which act as a
slow poison for us. Would you like to have him inside you always? no-no?
So from today onwards don't let all these things get too much inside you.
Friends are another reason which we often see in our personal lives today.
If we have any anger or any resentment towards anyone. So we don't
introduce that person to that thing. What happens to him, the same thing
starts to arise in us by becoming tensions. From which we only get its
consequences. Due to this, it has a complete effect on our health.
Friends, whatever I told you today, this is also related to health. Because if
If we remain stressed free then we will always be safe from 50% of
diseases. So the things that I have told you today.
Make sure to bring those things into your life. When you are happy your
face will always shine. New energy will arise in you. You will be active in
doing everything. Every time there will be new energy, new sucks, and new
enthusiasm in you.

.png)
0 टिप्पणियाँ